मोगा, 20 नवंबर | जिले के निहाल सिंह वाला की बेटी कैनेडियन पुलिस में भर्ती हुई है। कनाडा के वैंकूवर में रहने वाली प्रदीप कौर धालीवाल की बेटी रोमी धालीवाल का जन्म कनाडा में हुआ था।
इस मौके पर प्रदीप कौर धालीवाल के चाचा मशहूर हास्य कलाकार भाना भगौरा ने कहा कि हमारी बेटी प्रदीप कौर ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि प्रदीप की उपलब्धि से जहां पूरे परिवार को गर्व है, वहीं निहाल सिंह वाला क्षेत्र के लिए यह गौरव की बात है।



