Monday, April 20, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाबियों के लिए गर्व की बात! अमेरिका में जसवंत सिंह खालरा के नाम पर रखा गया स्कूल का नाम

Spread the News

चंडीगढ़, 30 जनवरी | कैलिफोर्निया में एक नवनिर्मित सार्वजनिक प्राथमिक विद्यालय का नाम दिवंगत मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के नाम पर रखा जा रहा है। यह निर्णय मंगलवार देर रात फ्रेस्नो के सेंट्रल यूनिफाइड स्कूल डिस्ट्रिक्ट (सीयूसीडी) की बैठक में किया गया। संभावना है कि यह अमेरिका का पहला स्कूल होगा, जिसका नाम किसी सिक्ख के नाम पर रखा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम (अमेरिकी समयानुसार) सी.यू.सी.डी. सदस्यों की बैठक हुई। इस बोर्ड में कुल 7 सदस्य हैं, जिनमें से छह सदस्यों ने स्कूल का नाम जसवन्त सिंह खालड़ा के नाम पर रखने पर सहमति जताई और इसके पक्ष में मतदान किया, जबकि एक सदस्य मतदान से अनुपस्थित रहा।

सेंट्रल यूनिफाइड स्कूल बोर्ड के अध्यक्ष नंददीप सिंह चान ने कहा कि यह संभवत: अमेरिका का पहला पब्लिक स्कूल होगा जिसका नाम किसी सिक्ख व्यक्ति के नाम पर रखा जाएगा।

सितंबर में स्कूल बनकर तैयार हो जाएगा

स्कूल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और इसका उद्घाटन सितंबर 2025 में किया जाएगा। फ्रेस्नो के पास पहले से ही खालड़ा के नाम पर एक पार्क है, और स्थानीय लोग मानवाधिकारों के लिए उनके संघर्ष और प्रयासों से अच्छी तरह परिचित हैं। यहां न केवल सिक्ख समुदाय बल्कि अन्य समुदाय के लोग भी उनका सम्मान करते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments