फतेहगढ़ साहिब/बस्सी पठाणों, 3 अक्टूबरः आग लगने से बस्सी पठान बाईपास पर 50 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख हो गईं। झुग्गियों में लगी भयानक आग को देखकर लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे बस्सी पठान पुलिस कर्मियों और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।
झुग्गियों में रहने वाले पीड़ितों का कहना है कि आग से वे पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं। उनके पास रहने और खाने के लिए कुछ नहीं बचा है। मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष हरविंदर सिंह से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि जब उन्हें सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। उन्होंने कहा कि कोई घायल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि शहरवासियों ने बड़े साहस के साथ आग बुझाने में प्रशासन का सहयोग किया।



