नई दिल्ली,12 अगस्त। चेन्नई एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सोमवार को मलेशिया के कुआलालंपुर शहर से चेन्नई आ रही एक अंतरराष्ट्रीय मालवाहक फ्लाइट के एक इंजन में लैंडिंग के दौरान अचानक आग लग गई। हालाँकि एयरपोर्ट के कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया जिससे कोई हताहत नहीं हुआ।
कैसे हुआ यह हादसा?
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह हादसा उस वक्त हुआ जब विमान चेन्नई एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था। लैंडिंग के दौरान ही फ्लाइट के चौथे इंजन में आग लग गई। पायलटों ने तुरंत इसकी सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और संबंधित अधिकारियों को दी।



