नशा हर जात, हर धर्म, हर मनुष्य चाहे पुरष हो या महिला सभी के लिए हानिकारकः मुफ्ती सय्यद मुहम्मद रैहान अल कासमी
नई दिल्ली। जानकारी के अनुसार नोएडा सेक्टर 18 में सदभावना मंच एवं नशा विरोधी अभियान में मुफ्ती सय्यद मुहम्मद रैहान अल कासमी चेयरमैन नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट ने इस्लाम की वास्तविकता एवं नशों के विरोध मे विस्तार से संबोधित किया। जिस में उन्होंने कहा कि नशा हर जात, हर धर्म, हर मनुष्य चाहे पुरष हो या महिला सभी के लिए हानिकारक है। इस लिए हम सभी को मिल कर सामूहिक रूप से प्रयत्न करना चाहिए कि नशों पर आधारित चीज़ों का खुद भी बायकाट करें एवं दूसरों को भी दूर रखने की कोशिश करें। इस अवसर पर श्री श्री1008 महा मंडलेशवर, तोमर भाई, मुफ्ती ताहिर मजाहिरी, अल हाज बाबा साहिब व अन्य धर्म गुरु शामिल थे।



