Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

सेंट जोसेफ बॉयज स्कूल डिफेंस कालोनी में दीपावली का भव्य समागम किया गया आयोजित

Spread the News

Svg%3E

स्कूल के डायरेक्टर फादर एंटोनी तुरूथिल, प्रिंसिपल सिस्टर जेन जोस तथा वाइस प्रिंसिपल डोना ने दी बच्चों एवं  देशवासियों को दीवाली की शुभकामनाएं

बच्चों का पढ़ाई के साथ साथ विभिन्न कलाओं एवं रचनाओं में भी माहिर होना टीचर्ज़ की मेहनत को दर्शाता हैः अनवर अमृतसरी

जालंधर 12 नवम्बर।  जानकारी के अनुसार सेंट जोसेफ बॉयज स्कूल डिफेंस कालोनी जालंधर में स्कूल के डायरेक्टर फादर एंटोनी तुरूथिल, प्रिंसिपल सिस्टर जेन जोस तथा वाइस प्रिंसिपल डोना की अगुवाई में दीवाली बड़ी धूम धाम से मनाई गई। सिस्टर प्रिंसिपल जेन जोस और वाइस प्रिंसिपल ड़ोना सभी कक्षाओं में गये और बच्चों ने उन का भरपूर स्वागत किया, वहीं जहां दोनों प्रिंसिपलों ने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं वहीं बच्चों ने भी विभिन्न मीठी चीज़ें पेश कर प्रिंसीपल साहिबान को दीपावली की मुबारकबाद पेश की ।

वहीं इस अवसर पर मुख्य रूप से पहुंचे नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिषठ जर्नलिस्ट अनवर अमृतसरी ने बच्चों द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर कक्षाओं में शानदार रंगोली बनाने, विभिन्न रुपों से दीप जलाकर सजाए जाने की जम कर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुबारकबाद के पात्र हैं यहाँ के समूह टीचर्ज़ जो बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ विभिन्न कलाओं एवं रचनाओं में भी माहिर बना देते हैं।

Svg%3E

अंत में सेंट जोसेफ बॉयज स्कूल के डायरेक्टर फादर एंटोनी तुरूथिल, प्रिंसिपल सिस्टर जेन जोस तथा वाइस प्रिंसिपल डोना, श्रीमति रानी कंवरबीर ग्रेवाल, पंजाब टाईमज़ न्यूज़ की सीनियर जर्नलिस्ट रिज़वाना जालंधरी ने समूह देश वासियों को दीपावली की मूबारकबाद पेश करते हुए कहा कि दीपावली पूरे जोश- आस्था के साथ मनाएं परंतु प्रयवर्ण एवं जीव- जंतुओं का भी भरपूर ख्याल रखें कि उन्हें किसी प्रकार की हानि न हो।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments