मोैलाना मुहम्मद अज़हरुस सलाम नदवी समेत विभिन्न शख्सियतों ने की शिरकत
लखनउ। जानकारी के अनुसार “हम लोग फाउंडेशन” की ओर से माडल हाउस में मोैलाना मुहम्मद अज़हरुस सलाम नदवी की अगुवाई में एक निशुल्क हैल्थ कैम्प लगाया गया। जिस की अध्यक्षता मोैलाना मुश्ताक नदवी ने की। कैम्प में डाक्टरों की निगरानी में लगभग 250 मरीजों की विभिन्न प्रकार की जांचों के साथ उन्हें फ्री में दवा भी दी गई। हम लोग फाउंडेशन का उद्देश्य मेडीकल एवं शिक्षा के मैदान में अधिक से अधिक काम करना है।
इस अवसर पर आल इंडिया पयाम ए इंसानियत के मुखी मुफ्ती अबुल कासिम नदवी अपने कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। उन के अलावा कामरान बैग, ज़ईम खान, इमरान अहमद, अशफाक हुसैन, महदी हसन खचांची, राशिद जी, शाहिद वसीम, साईम, आकिफ, सोनू, अब्दुल्लाह, अजमल,नफीस अहमद रैहान, डाक्टर खुर्शीद, डाक्टर अनीकीत, डाक्टर वकार शकूर, डाक्टर इमरान आदि के अलावा ईलाके के लोगों की बड़ी गिनती मोैजूद थी। अंत में फाउंडेशन के अध्यक्ष सय्यद कमर इब्राहीम ने सब का धन्यवाद किया।




