अबोहर, 24 अक्टूबर | गुरुवार सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली और कैंटर के बीच टक्कर हो गई, जिससे धान से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई और ट्रैक्टर पर सवार युवक की मौत हो गई। थाना कबरवाला की पुलिस ने मृतक के शव को अबोहर के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने मृतक के मामा के बयानों के आधार पर कैंटर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक की करीब 6-7 माह की एक बेटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ढाणी बल्लुआना निवासी 25 वर्षीय रणजीत सिंह के बड़े भाई मंजीत सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई गुरुवार सुबह अपने चाचा के लड़के जग्गी के साथ मलोट मंडी जा रहा था। जब वह अबोहर-मलोट रोड पर गांव कटियांवाली के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर चालक ने उसकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी।
जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई और रणजीत सिंह ट्रैक्टर के टायरों के नीचे दबकर घायल हो गया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर, थाना कबरवाला की पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अबोहर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक के साथ ट्रैक्टर पर सवार जग्गी के बयान दर्ज कर कैंटर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।



