Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

अफसरों के नाम पर परिवार से 15 लाख रुपए की ठगी, मार-पीट की वीडियो भी आई सामने

Spread the News

लुधियाना, 24 अप्रैल | लुधियाना के नूरवाला रोड पर रहने वाले एक परिवार ने दावा किया है कि अधिकारियों के नाम का इस्तेमाल कर उनसे 15 लाख रुपये की ठगी की गई। परिवार ने रोते हुए न्याय की गुहार लगाई और मीडिया के सामने अपना दर्द साझा किया।

पीड़ित परिवार ने बताया कि उनके द्वारा मुहल्ले में कवाटर बनाए गए थे। शिकायत के बाद इन क्वार्टरों को कैसे सील कर दिया गया?

इसी बीच खुद को कांग्रेस की महिला विंग की अध्यक्ष बताने वाली एक महिला वहां आ-जा रही थी। उन्होंने दावा किया कि वह अधिकारियों को जानती है और काम पूरा कर देगी।

महिला ने अफसरों के नाम पर 15 लाख रुपए ले लिए। पीड़ितों के मुताबिक, फिर एक दिन उन्हें घर बुलाकर फैसला कराने की बात हुई, लेकिन जब वे उनके घर गए तो वहां उनके साथ मारपीट की गई।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें महिला पीड़ित परिवार के घर आती हुई नजर आ रही है। परिवार के पास कुछ सीसीटीवी फुटेज भी हैं, जिसमें धोखाधड़ी और महिला की हरकतें दिखाई दे रही हैं।

एक पीड़ित ने बताया, “हमारे साथ धोखा किया गया, मारपीट की गई। हमारी बुजुर्ग मां को भी परेशान किया गया। हमें न्याय चाहिए।”

दूसरे पक्ष ने भी अपनी सफाई देते हुए कहा कि उनके साथ भी मारपीट की गई और वे कमिश्नर कार्यालय तक पहुंच गए थे।

दूसरे पक्ष का कहना है, “हमारे खिलाफ लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। हमारे पास वीडियो भी है। हमें भी न्याय मिलना चाहिए।”

इस घटना ने माहोल को गंभीर बना दिया है। अब देखना यह है कि इस मामले में क्या कानूनी कार्रवाई की जाती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments