बटाला, 4 नवंबर | बटाला में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ का मामला सामने आया है । इस मुठभेड़ के दौरान बलपुरिया गांव का रहने वाला नवनीत सिंह नाम का एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। फिलहाल बटाला सिविल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि यह फिरौती रैकेट हैरी चट्ठा द्वारा चलाया जा रहा था।इस मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टरों और पुलिस के बीच ताबड़तोड़ गोलियाँ चलीं। जिसके परिणामस्वरूप 6 लोगों और 4 पिस्तौल के साथ मुख्यारोपी की गिरफ्तारी हुई। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की।




