Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर के प्रताप बाग में दिन-दिहाड़े हुई बड़ी वारदात, चारों तरफ दहशत का माहोल

Spread the News

जालंधर, 30 अप्रैल। शहर में दिन दिहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया गया। जानकारी के मुताबिक, शहर के प्रताप बाग के पास पावर प्लांट के बाहर एक युवक पर सरेआम तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। बताया जा रहा है कि, प्रताप बाग पावर हाउस के सामने कुछ युवकों ने एक युवक को घेर लिया। इसके बाद उन्होंने तेजधार हथियारों से बेरहमी से हमला करके मौके से फरार हो गए।

इसके बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान मुस्तफा पम्मा निवासी लुधियाना के रूप में बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, हमले का कारण मुस्तफा का दूसरे पक्ष से पुराना विवाद था। मुस्तफा शिकायत दर्ज कराने जालंधर आया था, वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments