Friday, June 12, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर के विवेक नगर से 12 साल की बच्ची हुई लापता

Spread the News

जालंधर, 29 जनवरी|  जालंधर के विवेक नगर से एक लड़की लापता हो गई है। इस खबर से इलाके के लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है।

पीड़ित परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी 12 वर्षीय बेटी राधा रानी कल दोपहर 12 बजे से लापता है। परिवार का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी को काफी खोजा लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला पाया है। परिजनों का कहना है कि वह दोपहर का भोजन करने के बाद छत से नीचे आई, उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, लड़की एक महीने पहले बिहार से जालंधर अपने चाचा-चाची के पास रहने आई थी। परिवार ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments