Monday, April 13, 2026
No menu items!
Google search engine

ग्राहकों को झटका, Jio ने बंद किया ये प्लान, अब ये है जियो का सबसे सस्ता प्रीपेड पैक

Spread the News

नई दिल्ली | Jio ने अपने सबसे सस्ते डेली डाटा प्लान में से एक, 119 रुपए के प्लान को बंद कर दिया है। प्लान 14 दिनों के लिए 1.5GB डेली डाटा देता था और साथ ही इसमें 100 डेली फ्री SMS का बेनिफिट भी मिलता था।

इस Jio प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी शामिल था। 119 रुपए के जियो प्रीपेड प्लान के बंद होने के बाद कंपनी के पोर्टफोलियो में सबसे सस्ता डेली डाटा प्लान 149 रुपए का हो गया है, जो 1GB डेली डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली फ्री SMS का फायदा देता है।

अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी एयरटैल की तरह ही अपने मिनिमम रिचार्ज को बदल रही है ।

Jio के डेली डाटा प्लान में अब सबसे सस्ता प्लान 149 रुपए का है, जो 1GB डेली डाटा के साथ आता है। भले ही इसमें 119 रुपए प्लान से कम डेली डाटा मिलता है, लेकिन इस प्लान की वैलिडिटी 20 दिन है ।

इसमें भी अनिलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 100 फ्री SMS का फायदा मिलता है । हालांकि, इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा नहीं मिलता है, इसके लिए 61 रुपए और खर्च करके प्लान को अपग्रेड करना होगा ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments