Saturday, June 13, 2026
No menu items!
Google search engine

कुल्लू में 26 सेकेंड में 8 इमारतें गिरीं, 24 घंटे में 12 लोगों की मौत

Spread the News

कुल्लू | वीरवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में नए बस स्टैंड के पास 8 इमारतें एक साथ गिर गई । हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ प्रशासन ने इन इमारतों को तीन दिन पहले ही खाली करवा लिया था।

आसपास की 2-3 इमारतों पर अभी भी खतरा बना हुआ है। यहां लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। पिछले 24 घंटे में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई।

इनमें से 7 मौतें मंडी और शिमला में लैंडस्लाइड की वजह से हुईं। यहां  पर 22 सालों का रिकॉर्ड टूट गया। 10 हजार से ज्यादा घरों को नुक्सान पहुंचा है इसके अलावा कई घर टूट गए और 400 सड़कें ब्लॉक हो गई हैं।

भारी बारिश के चलते कुल्लू-मनाली हाईवे भी बंद कर दिया गया । इतना ही नहीं राज्य में करीब 10 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। कई सड़कें बह गईं, सैकड़ों ब्रिज भी टूट गए ।

विभाग ने पूरे राज्य में अगले दो दिन भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया है। हिमाचल के 3 जिलों- शिमला, मंडी और सोलन में आज सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। साथ ही बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments