Wednesday, June 17, 2026
No menu items!
Google search engine

SHO के जलील करने से दुखी 2 सगे भाइयों ने ब्यास दरिया में लगाई छलांग- कहा, थप्पड़ मारने से पगड़ी उतरी, खूब मारा पीटा

Spread the News

कपूरथला। पंजाब के कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र में 2 सगे भाइयों ने ब्यास दरिया में छलांग लगा दी है। दोनों भाइयों ने थाना तलवंडी चौधरियां के तहत आने वाले इलाके में गोइंदवाल साहिब पुल से दरिया ब्यास में छलांग लगाई। पारिवारिक सदस्य और पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हैं। वहीं जालंधर थाना नंबर एक के SHO पर उन्हें जलील करने के आरोप लगे हैं।

​शिकायतकर्ता मानवदीप सिंह पुत्र सुरिंदरपाल सिंह निवासी जिला मोगा हाल निवासी जालंधर ने अपनी शिकायत में बताया कि वह 14 अगस्त को उसके दोस्त की बहन परमिंदर कौर के पति और ससुराल परिवार के ​खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-1 जालंधर में पंचायत करने के लिए गए थे। उसके साथ मानवजीत सिंह ढिल्लो और उसके 2 दोस्त भी साथ गए थे।

मानवदीप सिंह ने आरोप लगाया कि थाने जाने के बाद मानवजीत सिंह ढिल्लों ने SHO नवदीप सिंह से फोन पर बात की तो वह बहुत बदतमीजी से बोला और 16 अगस्त को थाने आने के लिए कहा। 16 अगस्त को वह किसी अन्य काम से बाहर गया था, इसलिए भगवंत सिंह, मानवजीत सिंह ढिल्लों, उसके दोस्त की मां दविंदर कौर, बलविंदर सिंह की पत्नी अन्य परिचित और रिश्तेदार पुलिस स्टेशन आए।

मानवदीप सिंह के अनुसार, वहां दूसरा पक्ष भी मौजूद था। पंचायत में खूब तू-तू, मैं-मैं हुई। इसी बीच लड़का पक्ष ने उनकी बेटी परमिंदर कौर और मानवजीत सिंह ढिल्लों के साथ दुर्व्यवहार किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने विरोधी पक्ष को बाहर भेजने की बजाय उनके परिवार को थाने से बाहर निकाल दिया। कुछ देर बाद पुलिसकर्मी मानवजीत सिंह ढिल्लों को SHO नवदीप सिंह के पास ले गए।

मानवदीप ने बताया कि कुछ मिनटों के बाद थाने के अंदर से चीखने की आवाजें सुनाई दीं तो देखा कि पुलिसकर्मी ने मानवजीत सिंह ढिल्लों को हिरासत में लिया। उनके सामने ही मानवजीत सिंह ढिल्लों को थप्पड़ मारा, जिससे उसकी पगड़ी उतर गई और उसे खूब पीटा, जिससे वह चोटिल हो गया। रात करीब 8 बजे मानवजीत सिंह ढिल्लों पर DDR दर्ज करके उसे हवालात में बंद कर दिया गया। मानवजीत सिंह के छोटे भाई जश्नबीर सिंह को इसका पता चला तो उन्होंने इसे दिल पर ले लिया।

अगले दिन शाम को मानवजीत सिंह ढिल्लों को जमानत मिल गई और वह घर आ गए। उस दिन जश्नबीर सिंह बिना बताए घर से निकल गया। मानवजीत ने अपने नंबर से जश्नबीर को फोन किया और उसने फोन उठाया। जश्नबीर बोला कि SHO ने अपने पद का नाजायज फायदा उठाया है। मेरा जी कर रहा है कि दरिया में कूद कर मर जाऊं। फोन पर बात करते-करते मानवजीत भी दरिया ब्यास पर बने गोइंदवाल साहिब वाले पुल पर पहुंच गया। यहां से दोनों दरिया में कूद गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments