मुंबई। एक महिला ने कुत्ते के ऊपर एसिड फेंका। हादसे में कुत्ते ने एक आंख चली गई और शरीर पर घाव हो गए। कुत्ते का इलाज हो चुका है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरी घटना सोसाइटी के CCTV में कैद हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले महिला का नाम शाबिस्ता सुहैल अंसारी (35) है। उसने बुधवार (16 अगस्त) को सोसाइटी में ही रहने वाले एक व्यक्ति के पालतू कुत्ते पर एसिड फेंक दिया। एसिड की वजह से कुत्ता तड़पने लगा और आसपास रखी गा़ड़ियों से टकरा गया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह रोज एक बिल्ली को खाना खिलाती थी। कुत्ता उस बिल्ली पर भौंकता था और उसे बार-बार परेशान करता था। इस वजह से उस पर गुस्सा आता था। 16 अगस्त को कुत्ता सो रहा था, तभी महिला ने हादसे को अंजाम दिया। मुंबई पुलिस ने महिला के खिलाफ IPC की धारा 429 (किसी जानवर की हत्या का प्रयास), धारा 11(1) (निर्मम हत्या) और अन्य धाराओं में FIR दर्ज की।



