Sunday, September 20, 2026
No menu items!
Google search engine

​​​​​​​स्कॉर्पियो में आए बदमाशों ने कारोबारी के घर में घुस किया हमला- कनपटी पर पिस्टल रख अपहरण करने की कोशिश भी की

Spread the News

लुधियाना।  दुगरी फेस-1 में देर रात स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने एक घर के बाहर खड़े युवकों पर हमला कर दिया। कुछ युवक तो गलियों में भाग गए, जबकि एक युवक अपने दोस्त के घर में घुस गया। बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते उस युवक को घर में घुस कर पीटा। पीड़ित युवक प्रॉपर्टी कारोबारी है।   पीड़ित युवक शैंकी मुताबिक हमलावरों ने गोली भी चलाई, जबकि पुलिस अभी गोली चलने की बात से इनकार कर रही है। इलाके में मौजूद लोगों ने इस मारपीट की वीडियो भी बनाई। बदमाश लोगों को इकट्‌ठे होता देख घटना स्थल से फरार हो गए। घायल को लोगों ने तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया।

घायल शैंकी ने बताया कि वह बेटी के जन्म दिवस का निमंत्रण पत्र अपने दोस्त हैप्पी और तबिश राए को देने आया था। तीनों दोस्त हैप्पी के घर बाहर ही खड़े थे। इतने में कारों में सवार 15 से 20 लोगों ने उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने उसका अपहरण करने की कोशिश की। हैप्पी और तबिश ने भाग कर जान बचाई। बदमाशों ने घर में घुस कर उस पर लोहे की रॉड और डंडों से वार किए।

शैंकी मुताबिक बदमाशों ने पिस्टल निकाल उसकी कनपटी पर लगाई। शैंकी ने बताया कि उसके दोस्त पीयूष की कुछ लोगों के साथ पुरानी रंजिश है। वही लोग पीयूष को ढूंढते हुए दुगरी से उनका पीछा करते हैप्पी के घर तक आ गए।सीसीटीवी चेक कर रही पुलिस
घटना स्थल पर ACP गुरइकबाल सिंह और थाना दुगरी की SHO मधु बाला पहुंची। ACP गुरइकबाल सिंह मुताबिक इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे आदि चेक किए जा रहे हैं। इलाके में गोली चली है या नहीं अभी इस मामले की भी जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments