Saturday, November 21, 2026
No menu items!
Google search engine

पुलिस से बचने के लिए बदमाशों ने छत से लगा दी छलांग- हाथ और पैर टूटे

Spread the News

लुधियाना। पुलिस से बचने के लिए बदमाशों ने छत से छलांग लगा दी। नीचे गिरने से उनके हाथ और पैर टूट गए। पुलिस ने पकड़कर उनका सिविल अस्पताल में इलाज कराया। बदमाश झपटमारी और वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। दोनों पर कई राज्यों में मामले दर्ज हैं।

पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि आरोपियों की पहचान नितिन कुमार और सुमेर के रूप में हुई है। CIA-2 के इंचार्ज इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा की टीम को ASI राज कुमार ने बताया किया कि नितिन कुमार और सुमेर वाहन चोरी, झपटमारी और नशे की गोलियां सप्लाई करते है। इस समय दोनों टिब्बा रोड की तरफ आ रहे हैं।

पुलिस ने टिब्बा रोड पर नाकाबंदी करके बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। पुलिस को देखकर दोनों बदमाश बाइक छोड़कर भागने लगे। पीछा किया तो दोनों घर की छत पर चढ़ गए। पुलिस को अपने पीछे आता देख बदमाशों ने छलांग लगा दी। इस कारण दोनों के चोटें लगी। आरोपियों से पुलिस ने 1 हजार नशीली गोलियां, 2 चोरी की बाइक,2 सोने की चेन और एक मंगल सूत्र बरामद किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments