Monday, September 28, 2026
No menu items!
Google search engine

व्यावसायियों पर बढ़ रही अपराधिक घटनाओं के मद्देनजर बैठक

Spread the News

मोतीहारी (ईं.आर के जायसवाल)  वुधवार को मोतीहारी सर्किट हाउस में व्यावसायिकों पर बढ़ रही अपराधिक घटनाओं के मद्देनजर बैठक आयोजित हुई जिसमें विधानसभा की याचिका समिति के सभापति व लौकहा के राजद विधायक भरत भूषण मंडल ढ़ाका बीजेपी विधायक पवन जायसवाल और कल्याणपुर विधायक सह राजद जिला अध्यक्ष मनोज यादव, प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता व‌ राष्ट्रीय वैश्य महासभा के संजय जायसवाल आदि उपस्थित हो कर बढ़ते आपराधिक मामलों को लेकर चिंता जताई।
बैठक के दौरान जिले सहित बिहार में व्यवसायिकों के साथ हो रहे अपराधिक घटनाओं पर गंभीरता से चर्चा हुई और याचिका समिति के सभापति जी से आग्रह किया गया की एसपी साहब से अनुरोध कर शहर में पुलिस गस्ती मुस्तैदी से दूरस्थ हो, साथ ही जिले के डीएम साहब से अनुरोध कर जिले के व्यवसायियों को सुरक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा आर्म्स लाइसेंस दिलाने की कृपा करे ।
महासचिव व‌‌ प्रवक्ता संजय जायसवाल ने समाजसेवी ईं आर के जायसवाल से फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में कुछ ही महीनों में शहर के कई प्रतिष्ठित व्यवसायियों की हत्या हुई है जिसके कारण काफी दहशत का माहौल बना हुआ है। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अनूरोध को स्वीकारते हुए और मामले को गंभीरता को देखते हुए जल्द एक बैठक आयोजित कर व अधिकारियों को निर्देश दिए जाने के साथ कठोर कारवाई करने का आश्वासन भी मिला है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments