नूंह। हरियाणा के नूंह जिले में हिंसा के बाद लगाए गए कर्फ्यू में गुरुवार को सबसे बड़ी ढील दी गई। सुबह 7 बजे से बाजार खुल गए, जो आज दोपहर 3 बजे तक यानी 8 घंटे तक खुले रहेंगे। नेटबंदी शुक्रवार रात 12 बजे तक लागू रहेगी। पूरे जिले में अभी भी पैरामिल्ट्री फोर्स और पुलिस के जवानों की चप्पे-चप्पे पर तैनाती है। हालांकि पिछले 10 दिन से नूंह में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।
कर्फ्यू में ढील की अवधि के दौरान मार्केट, बैंक, ATM और अन्य दुकानें दोपहर 3 बजे तक खुल सकेंगी। 31 जुलाई को हिंसा के बाद जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया था। नूंह में हुई हिंसा में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। 57 FIR दर्ज हुई हैं। अभी तक 188 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके साथ ही अमन-चैन बना रहे, इसलिए पुलिस और पैरामिल्ट्री फोर्स के जवान फ्लैग मार्च कर रहे हैं।



