चंडीगढ़। हिमाचल के ऊपरी इलाकों में मानसून के दौरान पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पंजाब के कई जिलों में बादल छाएंगे और बारिश होगी। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पिछले पूर्वानुमान के अनुसार, हिमाचल से सटे पठानकोट, होशियारपुर, अमृतसर, कपूरथला, रोपड़, जालंधर, मोहाली, आनंदपुर साहिब में 14 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है, जबकि बाकी जिलों में मानसून सुस्त रहेगा। मौसम साफ रहेगा, चिलचिलाती गर्मी लोगों को परेशान करेगी।
कई जिलों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के निदेशक डाॅ. मनमोहन सिंह के मुताबिक पंजाब में मॉनसून की सक्रियता कम हो गई है। 15 अगस्त के बाद मौसम फिर बदलने और मानसून फिर से सक्रिय होने की संभावना है। फिलहाल अगले सप्ताह तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। मंगलवार को पंजाब के कई जिलों में बारिश हुई है।



