Monday, September 21, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब बंद का असर : जालंधर के रामामंडी से यातायात पूरी तरह ठप्प, लुधियाना, होशियारपुर जाना हुआ मुश्किल

Spread the News

जालंधर। मणिपुर हिंसा के विरोध में ईसाई समुदाय के बंद के आह्वान का पंजाब में खास असर दिख रहा है। ज्यादातर शहरों में यातायात ठप है। शहरी इलाकों में दुकानें पूरी तरह से बंद हैं।

इस बंद का असर जालंधर शहर में काफी देखने को मिल रहा है। प्रदर्शनकारियों ने रामामंडी पुल को पूरी तरह से जाम कर दिया है। जिसके चलते जालंधर से लुधियाना, दिल्ली और होशियारपुर का ट्रैफिक पूरी तरह से बंद हो गया है।

बंद का असर जालंधर के कपूरथला चौक, साईंदास स्कूल और मकसूदां इलाके में भी दिख रहा है। इन इलाकों में भी बंद को भरपूर समर्थन मिल रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments