Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

पुलिस डी ए वी पब्लिक स्कूल में छठी से आठवीं कक्षा के टेलैंट हंट का किया गया आयोजन

Spread the News

प्रिंसिपल डॉक्टर रश्मि विज ने विजेता विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

जालंधर। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस में आज छठी से आठवीं कक्षा के टैलेंट हंट का आयोजन प्रिंसीपल डॉक्टर रश्मि विज की उपस्थिति में हुआ। टैलेंट हंट में म्यूजिक इंस्ट्रुमेंटल, म्यूजिक वोकल, डांस- क्लासिकल फॉल्क कैटेगरी में विद्यार्थियों ने भाग लिया व बड़े आत्मविश्वास के साथ अपने टैलेंट का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में आर्मी पब्लिक स्कूल से श्री संदीप वर्मा व श्रीमती गीतिका ने शिरकत की। इस प्रतियोगिता की तैयारी सुपरवाइजर अंजू सहगल व मनमीत मान की देखरेख में हुई।
Svg%3E

म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट में कक्षा छठी में प्रथम कृष्णा, द्वितीय प्रियान, तृतीय मेहरदीप सिंह व दीक्षा, कक्षा सातवीं में प्रथम मनवीर सिंह, द्वितीय हिमकेश सिंह, तृतीय ऋषि वर्मा, आठवीं में प्रथम साईमन, सुमित, ऐश्वर्या, द्वितीय अरमान सिंह व जशन म्यूजिक वोकल में कक्षा छठी में प्रथम शिवा, द्वितीय अक्षय, तृतीय चक्षु।

सातवीं में प्रथम गुंजन, हिमांक, द्वितीय भव्य, माधव, कुंवरप्रीत, तृतीय हर्ष नूर, आठवीं में प्रथम राजवीर, द्वितीय प्रांशु, तृतीय अक्षत व वंश बाली, डांस कैटेगरी में कक्षा छठी में बॉलीवुड /क्लासिकल कैटेगरी में से प्रथम सिखर प्रीत, द्वितीय आराध्या और मन्नत , तृतीय अंशिका, फोल्क कैटेगरी में प्रथम नवजोत ,सुशांत द्वितीय, युगवीर तृतीय, नवराज व वंश कक्षा सातवीं में क्लासिकल कैटेगरी में प्रथम सुमोना, द्वितीय जिआना, तृतीय लावण्या, दीपांशी फोल्क कैटेगरी में प्रथम अक्षिता, रूद्र दीप, वृषभ, द्वितीय प्रिया व रीतिका, फ्यूजन कैटेगरी में
प्रथम इनायत व रमन दीप ,द्वितीय जानवी, तृतीय स्वाभी, बॉलीवुड वेस्टर्न कैटेगरी में प्रथम अगम व दिव्यांशी
द्वितीय, अधिराज तृतीय, इनायत कक्षा आठवीं में बॉलीवुड/ वेस्टर्न /क्लासिकल कैटेगरी में प्रथम आरोही व एंजल,
द्वितीय अनुशिका व जसमीत, तृतीय जिया, फोल्क कैटेगरी में प्रथम हर्षिता व लक्षित ,द्वितीय असीसरीत, हरगुन, तृतीय पवित्र व राजवीर, अंत में प्रिंसीपल डॉ रश्मि विज ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया व उनकी प्रतिभा की सराहना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments