Sunday, June 14, 2026
No menu items!
Google search engine

कर्ज और फसल के नूकसान से परशान किसान ने पंखे से लटक कर की जीवन लीला समाप्त

Spread the News

पातड़ा। लाखों रुपये का कर्ज लेकर जमीन पर रोपे गए धान की फसल बाढ़ से बर्बाद होने से दुखी होकर पटियाला जिले के पातडा उपमंडल के गांव सेलवाला के एक किसान ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। जिसे इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई और पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर 174 की कार्रवाई की और इस किसान के शव का अंतिम संस्कार कर दिया, जिसे पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया गया।
गांव सेलवाला के मृतक किसान के पिता जगतार सिंह ने कहा कि मेरे बेटे परविंदर सिंह ने 16 एकड़ जमीन ली थी और उसमें धान और अन्य फसल लगाई थी। जिसमें काफी रुपये खर्च हुए थे। बाढ़ से फसलें नष्ट हो जाने के कारण दोबारा धान लगाने के लिए पैसे नहीं जिस से बह परेशान रहता था । आढ़ती के लाखों रुपया कर्ज को लेकर कई दिनों तक परेशान रहा। जिसने बीती दिन घर में पैसे न मिलने पर घर के सीलिंग फैन से लटक कर फाहा ले लिया ली, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन जब उनकी हालत बिगड़ गई तो उन्हें पी जी आई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। थाना पातडा प्रभारी हरमनप्रीत चीमा ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments