Tuesday, November 17, 2026
No menu items!
Google search engine

कैप्टन के सलाहकार रहे भरत इंदर सिंह चहल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

Spread the News

चंडीगढ़। आय से अधिक संपत्ति के आरोपों का सामना कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सलाहकार रहे भरत इंदर सिंह चहल पर विजिलेंस ने शिकंजा कस दिया है। विदेश भागने से रोकने के लिए विजिलेंस ने चहल का लुकआउट कार्नर नोटिस जारी किया है। चहल की गिरफ्तारी के लिए विजिलेंस की 4 विशेष टीमें बनाई गई हैं। यह टीमें पंजाब, हिमाचल और दिल्ली में चहल को तलाश रही हैं। चहल और पारिवारिक सदस्यों की 40 करोड़ रु. की प्रॉपर्टी का खुलासा हुआ है। चहल पर आरोप है कि कैप्टन का सलाहकार रहते अपनी पोजीशन का दुरुपयोग कर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की।

चहल पर सरेंडर करने का दबाव… विजिलेंस ने चहल के करीबियों तक मैसेज पहुंचाया है कि चहल का सरेंडर करवाएं। माना जा रहा है कि चहल जल्द सरेंडर कर देंगे। विजिलेंस ने दिल्ली में चहल के एक करीबी के ठिकाने पर छापा मारा। हिमाचल प्रदेश में एक होटल में तलाश की गई। पटियाला में भी दबिश दी। फतेहगढ़ साहिब व लुधियाना में चहल के करीबी रडार पर हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments