नवांशहर। पंजाब के नवांशहर जिले में गांव ठठियाला ढाहा के पास HP पेट्रोल पंप के बाहर नालियों पर रखे लोहे के जंगले चोरी हो गए हैं। रात करीब 2 बजे चोरों ने बेखौफ होकर 10 से ज्यादा जंगले चुराए। वे जंगलों को आयशर कंपनी के कैंटर में लाद कर ले गए। एक बुजुर्ग सिख भी चोरों में शामिला था। चोरी की यह वारदात पेट्रोल पंप के बाहर लगे CCTV में कैद हुए।
पेट्रोल पंप के डीलर बरजिंदर सिंह ने बताया कि चोरों ने पहले पंप के वाटर कूलर से पानी की बोतल भरने के बहाने आस-पास इलाके में घूमकर रेकी की। इसके बाद चोर लगभग 40 मिनट तक वहां पर आराम से चोरी करने में लगे रहे, जबकि हाईवे पर गाड़ियां आ जा रही थीं, लेकिन चोरों को किसी का भी भय नहीं दिख रहा था। वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई।उन्होंने यह भी बताया कि उनका करीब 2 लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने चोरी की लिखित रिपोर्ट पुलिस स्टेशन बलाचौर में दे दी है।



