Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब पुलिस के सीनियर कांस्टेबल लखविंदर सिंह ने जीता कनाडा में गोल्ड मेडल

Spread the News

अबोहर। पंजाब पुलिस को अपराधियों और नशा कारोबारियों को पकड़ते हुए सुना देखा होगा, लेकिन पंजाब पुलिस के पास कई हीरे ऐसे भी हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी धाक जमाकर जहां पंजाब पुलिस का नाम रोशन कर रहे हैं, वहीं युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं पंजाब पुलिस के सीनियर कांस्टेबल लखविंदर सिंह, जिन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर नाम रोशन किया है।

लखविंदर फाजिल्का अदालत में नायब कोर्ट तैनात
लखविंदर सिंह इस समय फाजिल्का की अदालत में बतौर नायब कोर्ट सेवाएं दे रहे हैं। लखविंदर सिंह ने कनाडा में हुई वर्ल्ड पुलिस गेम्स में जेवलिन थ्रो में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और गोल्ड मेडल जीतकर पंजाब पुलिस के नाम को चार चांद लगा दिए। उनकी इस सफलता से जहां पंजाब पुलिस में जश्न का माहौल है, वहीं परिवार के सदस्यों के चेहरों पर भी जीत की खुशी और गर्व साफ झलक रहा है।

विधायक ने भी लखविंदर को जीत की बधाई दी
SSP मंजीत सिंह ढेसी ने लखविंदर को बधाई देते हुए कहा कि पंजाब पुलिस को लखविंदर सिंह जैसे नौजवानों पर मान है। वह परमपिता परमात्मा से अरदास करते हैं कि लखविंदर सिंह इसी तरह खेलों में हिस्सा लेकर पंजाब पुलिस व परिवार सहित देश का नाम रोशन करता रहे। विधायक संदीप जाखड़ ने भी लखविंदर सिंह को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी। इस गेम्स में करीब 70 देशों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments