Saturday, June 13, 2026
No menu items!
Google search engine

महिला और साधु को एकसाथ इस हालत में देख खिसकी लोगों के पैरों तले ज़मीन , पुलिस भी दंग

Spread the News

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर के भेड़ाघाट थाना इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक ही पेड़ पर एक साधु और एक महिला की लाश झूलती मिली। ये नजारा देख राहगीरों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को जब्त किया।

पुलिस ने पंचनामा कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की फिलहाल पहचान नहीं हुई है। पुलिस को आशंका है कि दोनों कहीं और रहते हैं। उन्होंने यहां आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस बाकी जिलों के थानों में मृतकों की तस्वीरें भेज उनकी पहचान स्थापित करने की कोशिश कर रही है।

आरक्षक रितिक तिवारी ने बताया कि फोन से सूचना मिली कि भटियावाला गांव में एक साधु और एक महिला की लाश पेड़ से लटकी हुई हैं। सूचना मिलते ही टीआई सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हमारी टीम ने शवों को पेड़ से उतारा और पंचनामा किया। साधु और महिला की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल लाया गया है।

पुलिस शवों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। तिवारी ने बताया कि पुलिस को आशंका है कि दोनों किसी दूसरे शहर रहते हैं। उन्होंने यहां आकर आत्महत्या का फैसला किया होगा। पुलिस ने आसपास के जिलों सहित पूरे प्रदेश के थानों में साधु और महिला की पहचान के लिए सूचना दे दी है।

बताया जा रहा है कि 1 अगस्त को कुछ लोग धुआंधार के पास जंगल से गुजर रहे थे। उन्होंने जैसे ही पेड़ पर एकसाथ लाशें झूलती देखीं तो उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते खबर आग की तरह फैली और इलाके में सनसनी फैल गई। लाशें देखने भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। चूंकि, फांसी पर एक साधु दूसरी महिला के साथ लटका था। इसिलए लोग घटना के बारे में तरह-तरह की बातें कर रहे थे।

कुछ देर बाद पुलिस आई और लोगों को हटाया। बताया जाता है कि लाशों को पेड़ पर लटके ज्यादा समय नहीं हुआ है। इन पर फिलहाल किसी जानवर के काटने या किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही किसी तरह का तथ्य स्थापित किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments