मुंबई। जानेमाने आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने बुधवार को खुदकुशी कर ली। उन्होंने मुंबई के नजदीक करजत में अपने एनडी स्टूडियो में फांसी लगाई। नितिन देसाई ने हम दिल दे चुके सनम, लगान, देवदास, जोधा अकबर और प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्मों का सेट डिजाइन किया था। उन्हें चार बार बेस्ट आर्ट डायरेक्शन का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।
एडवर्टाइजिंग एजेंसी ने लगाया था धोखाधड़ी का आरोप
मई में एक एडवर्टाइजिंग एजेंसी ने देसाई पर 51.7 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। एजेंसी ने कहा था कि 3 महीने तक काम करवाने के बावजूद देसाई ने पैसा नहीं दिया था। हालांकि, नितिन देसाई ने इन आरोपों का खंडन किया था। उन्होंने कहा था कि एजेंसी पहले भी उन पर इस तरह के आरोप लगा चुकी है।



