Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

जब मंदिर से निकलते ही कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने पोंछा टीका- उठ रहे हैं सवाल

Spread the News

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को जामताड़ा के कांग्रेस विधायक डा. इरफान अंसारी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ भोले हिंदुओं ने कांग्रेस विधायक को मंदिर में बुलाया और उन्हें तिलक लगा दिया। एक मिनट भी नहीं लगा जब विधायक ने सबके सामने ही तिलक अपने माथे से पोंछ डाला और कहा कि आप लोग वोट नहीं भी देंगे, तब भी हम जीत जाएंगे। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जनता इस मानसिकता का जवाब जरूर देगी।

उन्होंने घटना से संबंधित वीडियो ट्विटर अकाउंट से भी साझा किया है। वीडियो में इरफान मंदिर से निकलते दिख रहे हैं, जहां से निकलते ही वह अपने माथे पर लगाए गए तिलक को अंगोछा से पोंछते नजर आ रहे हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने भी कहा कि यह विधायक की जिहादी मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस अविलंब हिंदू धर्म का अपमान करने के लिए माफी मांगे और विधायक इरफान अंसारी पर कड़ी कार्रवाई करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments