Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

स्कूल जाने के लिए निकला था बच्चा, पहुंच गया गाँव- लुधियाना में बच्चे के अपहरण का मामला

Spread the News

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिले के ढंडारी इलाके में प्राइमरी स्कूल के बाहर से अचानक 8 वर्षीय छात्र के लापता होने का मामला सामने आया। पुलिस इस मामले को पहले परिवार के बयानों के आधार पर अपहरण के साथ जोड़ कर देख रही थी, लेकिन जांच में खुलासा हुआ कि बच्चा अकेले ही ट्रेन में बैठ कर बिहार समस्तीपुर पहुंच गया।

वीडियो कॉल के जरिए दादा-दादी ने की पहचान
बच्चे की पुलिस ने वीडियो कॉल के जरिए पहचान करवा कर उसे उसके दादा-दादी के सुपुर्द कर दिया। वह उसे लेकर लुधियाना आ रहे हैं। लापता बच्चे के पिता शिव दियाल ने थाना साहनेवाल को शिकायत लिखवाई थी कि 27 जुलाई को उसका 8 साल का बेटा स्कूल गया, लेकिन वापस नहीं आया। उसे शक है कि उसके बेटे को किसी ने अगवा कर लिया है।

छात्र की वर्दी एक जैसी देख लगी पिता को गलती
पिता के मुताबिक, CCTV में स्कूल की वर्दी में एक बच्चे को व्यक्ति बाइक पर बैठा कर ले जाता दिखा। पुलिस ने बाइक चालक को ट्रेस करके जांच की तो पता चला कि बाइक सवार अपने रिश्तेदार के बेटे को लेकर जा रहा था। उस बच्चे ने उसी स्कूल की वर्दी पहनी थी, जिसमें लापता बच्चा पढ़ता है। इस कारण पीड़ित परिवार को बच्चे के अगवा होने का शक हुआ। पुलिस ने जांच की तो लापता बब्बी कुमार समस्तीपुर में मिला। पुलिस ने रेलवे स्टेशन आदि पर जांच की तो खुलासा हुआ कि बब्बी 27 जुलाई को स्कूल गया ही नहीं। पुलिस अब मामले की शुरुआत से जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments