Thursday, April 9, 2026
No menu items!
Google search engine

सलमान खान को धमकी देने वाला गैंगस्टर बराड़ UAE से गिरफ्तार, दुबई से चला रहा था लॉरेंस गैंग

Spread the News

नई दिल्ली। सलमान खान को धमकी देने वाले गैंगस्टर विक्रम बराड़ को एनआईए ने बुधवार को UAE से गिरफ्तार कर लिया। बराड़ पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी शामिल था और तब से फरार था।

बराड़ राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा कस्बे के पास डिंगा गांव के रहने वाला हैं। वह हत्या और फिरौती समेत 11 मामलों में वांछित है। एनआईए के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला की हत्या में विक्रम बराड़ की सक्रिय भूमिका थी। लॉरेंस बिश्नोई ने हवाला के जरिए कई बार बराड़ को फिरौती की रकम भी भेजी थी।

सलमान को धमकी देने के मामले में लॉरेंस के खास विक्रम बराड़ का नाम भी आया था। बताया जा रहा था कि विक्रम बरार दुबई में बैठकर गैंगस्टर लॉरेंस का गैंग चला रहा था। अब उसे गिरफ्तार कर भारत लाया जा रहा है। NIA ने बराड़ को आतंकवादी माना है और उसके खिलाफ UAPA के तहत आतंकवादी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

NIA के मुताबिक, बराड़ राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल सिंह का भी करीबी रहा है। हनुमानगढ़ एसपी अजय सिंह ने बताया कि बराड़ का सक्रिय क्षेत्र चंडीगढ़ और उसके आसपास है। उनके खिलाफ देशभर में मामले दर्ज हैं। महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

इसके साथ ही उसके खिलाफ हनुमानगढ़ टाउन के पीलीबंगा थाने में भी मामला दर्ज है। आरोप है कि पिछले साल उन्होंने बिचौलिए पुरूषोत्तम अग्रवाल को व्हाट्सएप कॉल कर 30 लाख रुपये की मांग की थी। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में स्थानीय पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी।

भारतीय जांच एजेंसी के अनुरोध पर इंटरपोल ने जुलाई के पहले सप्ताह में गैंगस्टर विक्रम बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। टारगेट किलिंग के अलावा, विक्रम लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और अन्य गैंगस्टरों की मदद से भारत में हथियारों की तस्करी और जबरन वसूली के मामलों में भी शामिल था।

NIA ने कहा कि गैंगस्टर विक्रम बराड़ संयुक्त लॉरेंस बिश्नोई के आतंकी गिरोह के लिए संचार नियंत्रण कक्ष (सीसीआर) के रूप में काम करता था। विक्रम का यह सीसीआर कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार को भी कॉल की सुविधा देता था और उनके निर्देश पर भारत में लोगों को धमकी देकर जबरदस्ती कॉल करता था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments