सतना। जिले के जनपद पंचायत सोहावल के ग्राम पंचायत कुड़िया मे एक सड़क है जहा जनता को पैदल निकलना भी मुश्किल है। ये सड़क है जो मेन रोड से भाठिया टोला तालाब की ओर जाती है वहा लोगो को पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है कच्ची सड़क मे इतना कीचड होता है। ग्राम पंचायत कुड़िया मे जितनी भी बार ग्राम सभाएं और पंचो की मीटिंग आयोजित होती है उन सभी हर बार इस सड़क का प्रसताव लिखाया जाता हैं। लगभग 10 सालो के लेकिन ये सड़क आज तक नही बन पाई न हि इसमे मुरुम पड़ी।
जितने भी नेता आये सभी आश्वसन देते हैं की इस बार बन जाएगी लेकिन ये आज तक नही हुआ है। चाहे वो सांसद बिधायक जिला पंचायत सदस्य जनपद सदस्य सरपंच कोई भी इस सड़क पर ध्यान नहीं दिया । आज तक
अगर पंचायत सरपंच से बोलते है वो भी मना कर देता है की अब पंचायत मे कही नही मुरुम पत्थर डाल के सड़क बनवाने का आदेश नही है। सिर्फ वोटो की भीख मांगने आते सभी नेता आते है काम नही करवा सकते है। अगर सभी जन प्रतिनिधि तो अपना अपना त्याग पत्र दे ऐसे जन प्रतिनिधियो का क्या मतलब जो जनता का निवारण न कर सके।



