गुलबर्गा। नाज़ वेलफेयर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्षा नाज़ फातिमा एवं उनकी टीम की ओर से अपने इलाके की जरूरतमंद महिलाओं को राशन किटें वितरित की गई। जानकारी के अनुसार ट्रस्ट की अध्यक्षा नाज़ फातिमा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वह अपनी टीम के साथ पिछले 4 सालों से जरूरतमंदों में राशन वितरित करने का काम करती हैं ताकि कोई घर ऐसा ना रहे जो भूखा सोए। उन्होेंने बताया कि राशन में चावल, गेहुँ, जवार,दाल,तेल साबुन एवं अन्य चीज़े शामिल रहती हैं।
नाज़ फातिमा ने कहा कि हम चाहते हैं कि समाज में इस अभियान द्वारा ऐसे लोग पैदा हो जायें कि लेने वाले लोग खुद दूसरों को देने वाले बन जायें। उन्होंने कर्नाटक सरकार से भी अपील कि वह अपनी योजनाओं के जरिये भी लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य करते रहें।




