Wednesday, April 15, 2026
No menu items!
Google search engine

नशा तस्करी करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगाः श्री कृष्ण कन्हैया+श्री अंकित मालिक

Spread the News

हक की आवाज ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष सज्जाद आलम ने भी भरपूर सहयोग का दिया आश्वासन

लुधियाना। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, रतलाम (मध्य प्रदेश) के अनुसंधान अधिकारी/ निरीक्षक श्री कृष्ण कन्हैया जी एवं उप निरीक्षक श्री अंकित मालिक जी की एक टीम आज नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सबस्टेंस एक्ट, 1985 के तहत अपने अनुसंधान कार्य हेतु राहों रोड, मेहरबान थाना , लुधियाना आकर अपने अपराध संख्या 1/2017 एवं अपराध संख्या 2/2023 के संबंध में जानकारी ली। साथ ही कनेजा गांव के सरपंच अवतार सिंह से भी मिले।

जिसमें सरपंच साहेब का भी सहयोग रहा और अमरजीत कॉलोनी नजदीक तिब्बा थाना पहुंच कर अनुसंधान कार्य को पूरा किया गया। इसमें सज्जाद आलम हक की आवाज ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष का भी सहयोग रहा, इस से एक दिन पूर्व पटियाला के जुल्का थाना में भी जाकर नारकोटिक्स विभाग की टीम द्वारा उक्त प्रकरण से संबंधित अपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी ली गई।

और श्री कृष्ण कन्हैया जी का कहना था की नशा तस्कर अगर देश के नौजवानों की जिंदगी के साथ और उनके घर परिवार वालों को बर्बाद करने से बाज नहीं आते हैं तो नशा तस्करी करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा उनके खिलाफ जो कठोर कार्रवाई होगी की जाएगी। साथ ही साथ कृष्ण कन्हैया जी ने देश के नौजवानों से आह्वान किया की आओ मिलकर अपराध मुक्त भारत बनाएं, आओ मिलकर कदम बढ़ाए, नशा मुक्त भारत बनाएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments