Home पंजाब जालंधर जालंधर: पुलिसकर्मी का हाईवोल्टेज ड्रामा, सड़क पर लेटकर बोला- जिसे मैं पकड़कर...

जालंधर: पुलिसकर्मी का हाईवोल्टेज ड्रामा, सड़क पर लेटकर बोला- जिसे मैं पकड़कर लाया था उसे क्यों छोड़ा?

Svg%3E
Spread the News

जालंधर। पठानकोट-जालंधर हाईवे पर जालंधर के अंतर्गत आते भोगपुर शहर में वर्दी पहने एक होम गार्ड का जवान सड़क के बीचों-बीच लेट गया। इसके चलते हाईवे पर सारा ट्रैफिक रुक गया और लंबा जाम लग गया। जाम लगते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह से होम गार्ड जवान को समझाकर सड़क से हटाया, जिससे यातायात सुचारू हो सका।

होम गार्ड जवान का आरोप है कि पिछले दिनों वह झगड़ा कर रहे एक आरोपी को पकड़कर थाने ले आया था। आज जब वह थाने पहुँचा और पूछा कि जिसको पकड़ कर लाए थे वह कहा है। थाने के स्टाफ ने कहा कि उसको तो छोड़ दिया है।  बस इतना सुनते ही वह भड़क गए और थाने के कर्मचारियों से बहस करने लगे।

उधर, भोगपुर थाने के प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले होम गार्ड के जवान ने झगड़े में एक युवक को पकड़ा था। वह उसे पकड़कर थाने ले आए। पुलिस ने झगड़ा करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई की, लेकिन उस मामले में पकड़े गए युवक ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी और पुलिस ने भी उन्हें रिहा कर दिया।