Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

स्कूल चलें हम अभियान का शुभारंभ – श्री जान किंग्सली ए.आर. एवं कलेक्टर अवि प्रसाद नें कलेक्ट्रेट प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर शिक्षा रथ को किया रवाना

Spread the News

 

Svg%3E

Svg%3E
कटनी ।हरिशंकर पाराशर।  मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय बल्लभ भवन भोपाल के अनुक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आतिथ्य में स्कूल चलें हम अभियान का राज्य स्तरीय कार्यक्रम  को 11 बजे से जिला कटनी के शासकीय विद्यालयों में संचार माध्यमो से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूल चले हम अभियान को जन आन्दोलन में परणित करने की दृष्टि से 17 से 19 जुलाई तक जिले की समस्त शासकीय शालाओ मे जन समुदाय की सहभागिता मे भविष्य से भेंट कार्यक्रम आयोजित कर जनप्रतिनिधियों की सहभागिता है।

उक्त कार्यक्रम के परिपेक्ष्य में जिले के 126 प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी अधिकारियो को जिला स्तर से कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा आवंटित विद्यालय में उपस्थित होकर एक एवं दो काल खण्ड में अध्यापन कार्य के साथ- साथ भविष्य से भेंट कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु वालेंटियर नियुक्त कर आदेशित किया गया।

इसी तारतम्य मे मध्य प्रदेश शासन समान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय के पत्र के अनुक्रम मे भोपाल से कटनी जिले में पधारे जॉन किंग्सली ए.आर. सचिव द्वारा स्कूल चले हम अभियान 2023 के कार्यक्रम मे सोमवार को माननीय श्री जॉन किंग्सली ए. आर. सचिव म.प्र. शासन नर्मदा घाटी विकास विभाग एवं जिले के कलेक्टर अवि प्रसाद, अशोक विश्वकर्मा उपाध्यक्ष जिला पंचायत कटनी, शिशिर गेमावत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कटनी, के करकमलो से कलेक्ट्रेट प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर शिक्षा रथ का शुभारंभ कर रथ प्रस्थान किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments