Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

मानसून के दौरान सावधान-कार को गर्म और दिमाग को ठंडा कर देता है AC-

Spread the News

नई दिल्ली।  बारिश आने के साथ ही मौसम में कुछ ठंडक आ गई है लेकिन बढ़ती ऊमस ने सभी का हाल बेहाल कर रखा है। वहीं कार चलाने के दौरान ऊमस से ज्यादा बुरा हाल होता है। क्योंकि कार को यदि खिड़की खोल कर चलाओ तो धूल और पॉल्यूशन से परेशानी होती है और कार के शीशे बंद कर चलाओ तो पसीने से तर बतर हो जाते हैं। ऐसे में एक ही विकल्प बचता है AC।  मानसून के दौरान भी कार का एसी लगातार चलाना ही पड़ता है जिससे ऊमसे छुटकारा मिल सके, साथ ही शीशों पर आने वाली धुंध से भी बचा जा सके। लेकिन एसी लगातार चलाने के कुछ ऐसे भी नुकसान हो सकते हैं जो आपको सीधा कार वर्कशॉप तक पहुंचा सकते हैं।

ये तो सभी जानते हैं कि एसी कार के इंजन से ही चलता है। ऐसे में कार के इंजन पर लगातार लोड आता है और ये डबल एफिशिएंसी पर काम करता है। ऐसे में हमें कार को लेकर कुछ चेक्स रखने की जरूरत होती है नहीं तो इंजन पर लगातार लोड पड़ने के कारण कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। आइये जानते हैं एसी से क्या समस्या हो सकती है और हमें क्या ध्यान रखने की जरूरत है।

गर्म होता है इंजन
एसी को लगातार चलाने से इंजन दोगुनी तेजी से गर्म होता है। इसका कारण होता है कि एसी पर लगातार लोड पड़ता है। हालांकि इंजन को लगातार कूलेंट के सर्कुलेशन और एयर इनटेक के चलते इसका ट्रैंप्रेचर कंट्रोल में रहता है। कार में एसी चलाने से वैसे कोई समस्या नहीं होती है लेकिन यदि कार में कूलेंट और डिस्टिल वाटर की कमी हो जाए तो इंजन तेजी से गर्म होता है। इसके चलते पिस्टन रिंग्स और पिस्टन को नुकसान पहुंच सकता है जो बड़ी खराबी के तौर पर सामने आएगा। इसको सही करवाने में आपका काफी खर्च होगा। इसलिए जरूरी है कि समय समय पर कूलेंट और डिस्‍टिल वाटर का लेवल चेक किया जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments