Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक सवार को बेरहमी से कुचला-मोैत, ड्राइवर फरार

Spread the News

लुधियाना। अमृतसर के गांव किला मेका रोड पर आज सुबह तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक सवार कबाड़ी को कुचल दिया। इससे कबाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में बस में बैठे कुछ बच्चों को भी मामूली चोटें आई है। मृतक की पहचान बख्शीश सिंह निवासी गांव होठिया के रूप में हुई है। वहीं बस का ड्राइवर मौका देख फरार हो गया है। हादसे के समय बस में 30 बच्चे सवार थे। घटना स्थल पर इकट्‌ठे हुए लोगों ने तुरंत स्कूल प्रशासन और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

टीचरों की मदद से बच्चों को निकाला बस से बाहर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार बस के बंपर के नीचे फंस गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। एंबुलेंस को फोन किया, जो डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। वहीं स्कूल की 2 टीचर एक्टिवा पर गुजर रही थी। उन्होंने राहगीरों की मदद से बस में सवार बच्चों को बाहर निकाला।

हादसे के बाद ड्राइवर फरार
जांच अधिकारी ASI दर्शन सिंह ने कहा कि मृतक बख्शीश फेरी लगाकर कबाड़ इकट्‌ठे करने का का काम करता था। हादसे के बाद ड्राइवर भाग गया है। थाना जंडियाला गुरु में केस दर्ज करके फरार बस ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments