सुल्तानपुर लोधी, (डा. सुनील धीर ) डिप्टी कमिश्नर कपूरथला कैप्टन करनैल सिंह ने बाढ़ रोकथाम प्रबंधों के तहत सुल्तानपुर लोधी के गांव तकिया, दारेवाल, मंड इंदरपुर, भरोआना, सरूपवाल, अल्लवाल, शेरपुर सद्धा का दौरा किया और स्थापित राहत केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से बातचीत की और मुश्किलें सुनीं। लोगों ने नाव की मांग की, जिस पर डिप्टी कमिश्नर ने एसडीएम को तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया। उन्होंने गुरुद्वारा रबाब सर साहिब में राहत केंद्र का भी दौरा किया और प्रबंधकों से बातचीत की और कठिन परिस्थितियों में लोगों को पंजाब सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। डिप्टी कमिश्नर ने ब्यास नदी के किनारे धुसी बांध का भी दौरा किया।



