Saturday, June 13, 2026
No menu items!
Google search engine

स्प्रिंगफील्ड स्कूल – गुरुकुल में फंसे 650 बच्चे- आर्मी भी मदद के लिए फील्ड में उतरी

Spread the News

अंबाला। हरियाणा के अंबाला जिले में स्थिति आउट ऑफ कंट्रोल हुई तो NDRF और HDRF के अलावा आर्मी भी मदद के लिए फील्ड में उतरी हुई है। जिले भर में 17 बोट की व्यवस्था की गई है। आर्मी के जवान फंसे लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित जगह पर पहुंचा रहे हैं। आर्मी ने अंबाला सिटी स्थित चमन वाटिका गुरुकुल तथा स्प्रिंगफील्ड स्कूल से भी 650 बच्चों को रेस्क्यू किया है। DRO कैप्टन विनोद शर्मा ने बताया कि आर्मी को सूचना मिलने पर टीम स्कूल पहुंची थी और चमन वाटिका के होस्टल के 400 बच्चों को रेस्क्यू का आर्मी ने सुरक्षित जगह पर पहुंचाया।

प्रशासन ने की शैल्टर होम और खाने की व्यवस्था
बता दें कि प्रशासन द्वारा अंबाला सिटी में सैनी भवन, गुरुद्वारा मंजी साहिब, कैंट में अग्रवाल धर्मशाला, रैन बसेरा, राधा कृष्ण धर्मशाला, स्काउट एंड गाइड हॉस्टल, ब्वॉयज हॉस्टल, मुलाना में सामुदायिक भवन, सामुदायिक चौपाल, आंबेडकर भवन, नारायणगढ़ में सामुदायिक भवन और हनुमान वाटिका में शैल्टर होम और खाने की व्यवस्था की हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments