पंजाब में भी भारी बारिश से हालात खराब हैं। विभागीय सूत्रों का कहना है कि अगर बारिश का प्रकोप नहीं थमा तो पंजाब में भी उन इलाकों के बस रूट रद्द किये जा सकते हैं, जहां जलभराव की स्थिति ज्यादा गंभीर है। पंजाब रोडवेज की बसें केवल राज्य की सीमा से सटे हिमाचल के ऊना और विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता चिंतपूर्णी तक ही चल रही हैं। इससे आगे के सभी रूट रद्द कर दिए गए हैं।




