Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए सांसद सुशील रिंकू, पानी में फंसे लोगों को बाहर निकालते हुए दिखे

Spread the News

फिल्लौर। बीती रात भारी बारिश के कारण महाराजा रणजीत सिंह पंजाब पुलिस अकैडमी फिल्लौर के पीछे सतलुज नदी का तटबंध टूट गया। सूचना मिलते ही आम आदमी पार्टी फिल्लौर के हलका प्रभारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

अचानक अकैैडमी के कर्मचारियों की गाड़ियां पानी में डूब गईं। आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में एकत्र होकर नदी की खाई को भरने के लिए जुट गये। जलस्तर बढ़ने से इलाके के लोगों में तनाव का माहौल है, इसके बावजूद स्थिति नियंत्रण में है।

तहसील फिल्लौर के सतलुज के पास गांव खैरा बेट में पानी भर जाने से फंसे लोगों को बाहर निकालने में बचावकर्मी, कर्मचारी और खुद सांसद मैंबर सुशील कुमार रिंकू शामिल हुए। इसी बीच सांसद रिंकू एक छोटे बच्चे को गोद में उठाकर बाहर ले आए। डिप्टी कमिश्नर स्पेशल सारंगल ने कहा है कि बाढ़ के हालात को देखते हुए सेना को सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments