Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

सभी राज्यों की सरकारों को जनता को राहत देने के लिए एकसाथ मिलकर काम करने की है ज़रूरत : केजरीवाल

Spread the News

दिल्ली। दिल्ली में बारिश के बाद बने हालात पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बाढ़ के हालात नहीं है। उन्होंने इस दौरान एक्सपर्ट्स के हवाले से बताया कि दिल्ली में बाढ़ नहीं आएगी। हालांकि, केजरीवाल ने कहा कि जरूरत पड़ी तो दिल्ली के नीचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों की तरफ भेजा जाएगा। बता दें कि दिल्ली की पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा था कि दिल्ली में यमुना का जलस्तर आगामी मंगलवार को डेंज मार्क से ऊपर चला जाएगा।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी है। खतरे का निशान 204.50 मीटर है, जबकि यमुना इससे ऊपर 204. 63 मीटर पर बह रही है। केजरीवाल ने कहा कि वह केंद्रीय जल आयोग के संपर्क में हैं और ऐसी उम्मीद है कि बाढ़ जैसी स्थिति पैदा नहीं होगी। साथ ही केजरीवाल ने कहा कि यह वक्त एक दूसरे पर उंगुली उठाने का नहीं है। सभी राज्यों की सरकार को जनता को राहत देने के लिए एकसाथ मिलकर काम करने की जरूरत है।

केजरीवाल ने दावा किया कि यह पहली बार है कि दिल्ली नगर निगम के इलाकों में जलभराव हुआ है। कुछ सड़कें बही हैं और हमारे अधिकारी कारणों की जांच कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि दिल्ली में सड़कों के गड्ढे पत्थरों से भरे जाएंगे, ताकि किसी भी तरह के हादसे ना हो सके। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने निगम को आदेश दिए हैं कि जलभराव की समस्या को दूर किया जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments