Saturday, June 20, 2026
No menu items!
Google search engine

बस और क्रूजर की ज़बरदस्त टक्कर, 7 लोगों की दर्दनाक मोैत

Spread the News

जींद। हरियाणा के जींद जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर एक बस और क्रूजर में आमने सामने की भिड़ंत में 7 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 25 लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।  बताया जा रहा है कि भिवानी रोड़ पर बीबीपुर गांव के पास यह हादसा हुआ है। हरियाणा रोडवेज के कंडक्टर भी हादसे में घायल हुए हैं और उनके सिर पर चोट लगी है।

उन्होंने बताया कि क्रूजर गाड़ी एक कार को ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान यह बस से आ भिड़ी। उन्होंने बताया कि बस में 15-20 सवारियां थी, जबकि क्रूजर में भी 10 कर लोग सवार थे। क्रूजर के ओवरटेक करने की वजह से यह हादसा हुआ है।बताया जा रहा है कि घटना के बाद छह एंबुलेंस मौके पर पहुंची थी। भिवानी रोडवेज की यह बस है। घटना में क्रूजर के परखच्चे उड़ गए और शव गाड़ी के अंदर ही फंस गए, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments