Sunday, September 20, 2026
No menu items!
Google search engine

ग्रामीणों ने प्रेमी और विवाहित प्रेमिका को पकड़कर खंभे से बांधकर की बेरहमी से पिटाई- प्रेमिका की मोैत,प्रेमी की हालत नाज़ुक

Spread the News

चतरा। झारखंड के चतरा जिले से भीड़ द्वारा प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी और विवाहित प्रेमिका को पकड़कर खंभे में बांधकर बेरहमी से पिटाई करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मॉब लिंचिंग कि इस घटना में जहां प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई वहीं प्रेमी को पीटकर भीड़ में अधमरा कर दिया है। इतना ही नहीं प्रेमिका सुगिया देवी की मौत के बाद गांव में पंचायत बुलाकर महज तीन लाख में ही उसके जान का सौदा तक ग्रामीणों द्वारा कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी मिले, इससे पहले शव तक को ग्रामीणों ने जला दिया।

घटना विगत देर रात की बताई जा रही है। इससे संबंधित मारपीट का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। घटना चतरा जिले के बरैनी पंचायत अंतर्गत घोर नक्सल प्रभावित मसूरियातरी गांव में घटी है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी राकेश रंजन ने सदर थाना पुलिस को जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments