ज़ीरा। बाबा मोज़दीन का मेला 30/6/2023 दिन शुक्रवार को मल्लोके रोड ज़ीरा में पूरी अकीदत- आस्था एवं श्रद्धा से मनाया जा रहा है। यह जानकारी प्रधान दरगाह पीर बाबा मोज़दीन वेलफेयर सोसाईटी (रजि.) श्री अनवर हुसेैन ज़ीरा ने पंजाब टाईमज़ न्यूज़ के संवाददाता से बातचीत करते हुए दी।याद रहे कि मोैजूदा गद्दी नशीन बाबा दिलवर हुसैन जी है। उन्होंने कहा कि इस विशाल मेले में अगर कलाकारों की बात की जाये तो इस में पाली देतवालियाँ,शहनाज़ सिद्धु व अन्य पहुँच रहे हैं। इस समागम के दोैरान बाबा जी का लंगर पहुँचने वालों में भरपूर तरीके से वितरित किया जायेगा। इस अवसर पर विजे वोहरा, बाबा बलबीर सिंह, हीरा लाल, जोगा सिंह, सुखविंदर भोला, राम सरूप, सरवन, अजीत सिहं, पूरन चंद, गोलडी माहला, गुरमीत शाह, राम,कुलवंत मनी, गुरप्रेम सिंह के नाम काबिल ए जिक्र हैं।



