जालंधर। योग भारतीय संस्कृति से जुड़ा है, जिसका प्रसार अब विदेशों तक हो रहा है। विदेशों तक योग के प्रसार का श्रेय योग गुरुओं को जाता है। भारतीय योग गुरुओं ने विदेशी जमीन पर योग की उपयोगिता और महत्व के बारे में जागरूक किया। यह विचार पंजाब टाईमज़ न्यूज़ के संवाद दाता से बातचीत करते हुए जन्नत शुभने वयक्त किये। उन्होंने कहा कि आज दुनियाभर में योग को लोग अपने जीवन में शामिल कर रहे हैं और योगासनों के अभ्यास से स्वस्थ मन और तन की प्राप्ति का प्रयास कर रहे हैं। योग की इसी उपयोगिता से सभी को जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस मनाया जाता है। क्यों कि अगर आप तंदरुस्त रहने के इच्छुक हैं और बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं तो आप योग को जरूर पसंद करेंगे।



