Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

मान सरकार का पंजाब के लोगों के लिए बड़ा फैसला-जल्द घर-घर में ‘फ्री’ देखी-सुनी जाएगी स्वर्ण मंदिर की गुरबाणी

Spread the News

अमृतसर। पंजाब  के अमृतसर स्‍थ‍ित‍ श्री हरमंदिर साहिब  से ‘गुरबाणी’ का प्रसारण  सभी के लिए मुफ्त होगा। इसको लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार सिख गुरुद्वारा अधिनियम, 1925 में संशोधन करने जा रही है। इस मामले को लेकर सरकार अध‍िन‍ियम में एक नया खंड जोड़ने जा रही है। समाज की भारी मांग को देखते हुए इसको लेकर यह बड़ा फैसला ल‍िया गया है। कानून में संशोधन संबंधी प्रस्‍ताव 20 जून को राज्‍य व‍िधानसभा में पेश क‍िया जाएगा। पंजाब के मुख्‍यमंत्री ने इस संबंध में एक ट्वीट कर जानकारी दी है।

सीएम भगवंत मान ने कहा क‍ि श्री हरमंदिर साहिब से ‘गुरबाणी’ के प्रसारण को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला ल‍िया है। सरकार ‘गुरबाणी‘ का प्रसारण पूरी तरफ से फ्री करेगी ज‍िसके ल‍िए 20 जून को राज्‍य व‍िधानसभा में प्रस्‍ताव पेश कर मौजूदा सिख गुरुद्वारा अधिनियम, 1925 में संशोधन क‍िया जाएगा। इससे संबंध‍ित एक नया खंड कानून में जोड़ा जाएगा। जहां तक इसके ल‍िए प्रक्र‍िया का सवाल है तो इसके ल‍िए क‍िसी प्रकार की न‍िव‍िदा की आवश्‍यकता नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments