मदरसे की स्थापना का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ देशभक्ति की भावना भी छात्रों में जगाना हैः मोैलाना कबीरुद्दीन फारान
मिसरवाला। हिमाचल प्रदेश के मिश्रवाला में स्थित इस्लामिक शिक्षा संस्थान मदरसा कादरिया जिला सिरमौर में कंप्यूटर शिक्षा का प्रबंध कर दिया गया है, जिसका शुभारंभ जिलाधीश राम कुमार गौतम ने किया। विद्यालय के अध्यापकों और विद्यार्थियों ने जिलाधीश के आने पर उनका स्वागत किया और रिबन काटकर जिलाधीश ने कंप्यूटर क्लास का उद्घाटन किया। उसके बाद मदरसा कादरिया के प्रधानाचार्य ने जिलाधीश को मदरसे की क्लासरूम. हॉस्टल बिल्डिंग. रहन-सहन, हिसाब- किताब और मैस बिल्डिंग का निरीक्षण कराया।
इस मौके पर मस्जिद में भव्य समारोह का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने अनेकों कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मदरसा के प्रधानाचार्य ने जिलाधीश का स्वागत किया और कहा कि मदरसे की स्थापना का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ देशभक्ति की भावना भी छात्रों में जगाना है। इस मौके पर जिलाधीश ने मदरसा कादरिया के कुशल प्रबंधन और यहां की शिक्षा व साफ सफाई की सराहना की। इस मौके पर जिलाधीश ने कहा की धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा का प्रबंध राष्ट्रीय हित में एक मील का पत्थर साबित होगा । इस मौके पर एसडीएम विवेक महाजन ने अपने भाषण में छात्रों का मार्गदर्शन किया
इस मौके पर चौधरी हाजी सादुद्दीन ,हाजी मुहम्मद यूसुफ, पूर्व मुस्लिम वेल्फेयर सोसाईटी के अध्यक्ष नसीम दीदान,रिटायर्ड कैपटन सलीम ,हाजी शमशेर और क्षेत्र के माने -जाने लोग मौजूद रहे।



